{“_id”:”67821768eb75771cf1061812″,”slug”:”sambhal-excavation-of-ancient-well-started-administration-bulldozer-will-run-near-satyavrat-police-post-2025-01-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sambhal Update: कोतवाली के पास प्राचीन कूप की खोदाई शुरू, सत्यव्रत पुलिस चौकी के पास चलेगा प्रशासन का बुलडोजर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संभल में घंटाघर के सामने कूप की खुदाई देखते डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया – फोटो : संवाद
विस्तार
संभल के तिवारी सराय स्थित मुन्नी माता मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं। डीएम और एसपी ने पापमोचन तीर्थ और गजेंद्र बाबा जी की समाधि का भी निरीक्षण किया।
Trending Videos
वहीं दूसरी ओर कोतवाली के नजदीक स्थित प्राचीन कूप की भी खोदाई शुरू कराई है। पालिका की तीन दुकानों को खाली करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कूप के सौंदर्यीकरण के लिए दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा। डीएम ने बताया कि संभल में तीर्थ और कूपों को संवारने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में तिवारी सराय मुन्नी माता मंदिर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण मिला है। एसडीएम और ईओ पालिका को अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसी तरह बाजार में प्राचीन कूप को पाट दिया गया था। जिसकी खोदाई शुरू कराई है। पालिका की तीन दुकानों को भी खाली कराया जाएगा।
इसके बाद इन दुकानों को ध्वस्त कराया जाएगा। जिससे कूप का सौंदर्यीकरण किया जा सके। इसमें एक दुकान नजदीक में स्थित मस्जिद की है। उसको भी ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कूप को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।