Sambhal: Girlfriend caught with boyfriend at night, family members beat both of them, girl dies

संभल पुलिस गश्त के दौरान
– फोटो : संवाद

विस्तार


हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को परिजनों ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद जमकर पीटा। इसके बाद वह कमरे में मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात युवती के परिजन छत पर सो रहे थे। रात में किसी युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।

शुक्रवार की तड़के आहट होने पर परिजन जागे तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पीटना शुरू कर दिया। मौका मिलते ही प्रेमी छूटकर भाग गया। जबकि परिजनों ने युवती को जमकर पीटने के बाद कमरे में बंद कर दिया।

सुबह युवती कमरे में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने बताया कि युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा चल रही है। हजरतनगर गढ़ी थाने के प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी।

यह जानकारी मिली है। पिता ने डांटा तो युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें