{“_id”:”6784b435c072fee967067f52″,”slug”:”sambhal-news-sdm-bulldozers-action-if-shops-in-sambhal-s-main-market-are-not-removed-news-in-hindi-2025-01-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: संभल के मुख्य बाजार में 24 घंटे में नहीं हटीं दुकानें तो चलेगा बुलडोजर; मस्जिद कमेटी लेती थी इनका किराया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संभल कोतवाली क्षेत्र की मुख्य बाजार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई 11 दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे का समय दुकानदारों को दिया है। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नियत समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर दुकानों को ध्वस्त करा दिया जाएगा।
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के सामने मुख्य बाजार में 11 दुकानें ऐसी हैं, जो अतिक्रमण करके सरकारी भूमि पर बनाई गईं। इनका किराया मस्जिद कमेटी के लोग वसूलते थे। लेकिन अब यहां कूप मिला है तो प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी। एसडीएम वंदना मिश्रा ने रविवार को संभल कोतवाली के परिसर में दुकानदारों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से खुद ही 24 घंटे में दुकानें हटाने को कहा। न हटाने पर बुलडोजर से ध्वस्त कराने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि सड़क किनारे आगे करके यह दुकानें बनाई गई थीं। जिसकी पैमाइश कराई गई है। दुकानें अतिक्रमण की जद में आई हैं।
बताया गया है कि 11 दुकानों का किराया मस्जिद कमेटी के लोग वसूलते थे। लेकिन अब इन्हें हटाने की तैयारी कर ली गई है। बताया कि 24 घंटे में यह दुकानें न हटीं तो प्रशासन का बुलडोजर से इन्हें हटाएगा। वहीं, दूसरी ओर कूप की रविवार को साफ-सफाई के साथ खुदाई जारी रही।