Sambhal SP warning: Stop stealing electricity, otherwise you won get visa, your dream going abroad shattered

संभल एसपी केके विश्नोई
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


संभल जिले में बिजली चोरी के मामलों पर पुलिस और प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। सांसद के मोहल्ला दीपा सराय में सर्च अभियान के दौरान एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारियों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Trending Videos

बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों का न वीजा बनेगा और न ही नौकरी मिलेगी। 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। इसमें बिजली चोरी के कई मामले सामने आए। एक मकान के अंदर बिजली का पोल लगाया गया था।

इससे कई घरों में बिजली की आपूर्ति हो रही थी। एसपी बिश्नोई ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त लहजे में कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी अब किसी से डरेंगे नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को धमकाने या डराने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं।

एसपी ने कहा कि बिजली चोरी करके तीन मंजिला मकान तो बना लेते हैं, लेकिन बिजली का बिल नहीं भरते। उन्होंने सभी से बिजली का मीटर लगवाने और समय पर बिल चुकाने की अपील की। एसपी ने दो-टूक कहा कि बिजली चोरी अब बर्दाश्त नहीं होगी।

जो भी पकड़ा जाएगा, उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें, प्यार से रहें, और बिजली का बिल भरें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *