Sambhal violence: After the name of Turk community appeared in FIR, there was uproar, politics became intense

1 of 12

sambhal jama masjid controversy
– फोटो : अमर उजाला

संभल हिंसा में फायरिंग करने वालों पर एक और केस दर्ज किया गया है। हिंसा में गोली लगने से घायल वसीम के चाचा नसीम ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि तुर्क बिरादरी के लोगों ने फायरिंग की थी। इस केस की विवेचना मुरादाबाद से संभल ट्रांसफर कर दी गई है। केस दर्ज होने के बाद संभल में राजनीति गर्म हो गई है। अब नेता दबी जुबान से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

Sambhal violence: After the name of Turk community appeared in FIR, there was uproar, politics became intense

2 of 12

संभल में बवाल
– फोटो : अमर उजाला

संभल हिंसा में अब तक 12 केस दर्ज हो चुके हैं। संभल के मोहल्ला कोर्ट गर्वी मौलवी साहब वाली मस्जिद निवासी नसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के पास ही जामा मस्जिद है। 24 नवंबर की सुबह टीम जामा मस्जिद में सर्वे करने पहुंची थी।

Sambhal violence: After the name of Turk community appeared in FIR, there was uproar, politics became intense

3 of 12

संभल में हिसा के बाद पुलिस बल
– फोटो : संवाद

पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सर्वे का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शहर के कुछ शरारती और उपद्रवी लोगों ने जामा मस्जिद के आसपास इकट्ठा होना शुरू कर दिया था। कुछ ही देर में मस्जिद के आसपास के सभी रास्तों पर भीड़ जमा हो गई थी। इसमें तुर्क बिरादरी के लोग भी शामिल थे।

Sambhal violence: After the name of Turk community appeared in FIR, there was uproar, politics became intense

4 of 12

संभल में हिंसा
– फोटो : संवाद

जिसमें से कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों ने पथराव करने वाले लोगों को समझाना चाहा लेकिन उपद्रवियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मेरे भतीजे वसीम को लगी।

Sambhal violence: After the name of Turk community appeared in FIR, there was uproar, politics became intense

5 of 12

संभल हिंसा के आरोपी
– फोटो : संवाद

वसीम अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। नसीम और परिवार के अन्य लोग वसीम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। भतीजे के इलाज के लिए वह टीएमयू अस्पताल में ही मौजूद रहा। जिस कारण तहरीर देने में देरी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *