Sambhal Violence Big Reveal about Sambhal violence in FIR SP MP and MLA son had instigated

1 of 9

Sambhal Violence
– फोटो : अमर उजाला

संभल हिंसा में एफआईआर की कॉपी सामने आई है। एफआईआर से संभल हिंसा पर सनसनीजेख खुलासा हुआ है। एफआईआर में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को आरोपी नंबर वन बनाया गया है। एफआईआर में सपा विधायक के बेटे सुहैल इकबाल को नंबर दो आरोपी बनाया गया है। इन दोनों के अलावा 2750 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हिंसा में सात एफआईआर दर्ज की हैं। संभल में हुए बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें तीन नाबालिग भी हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोग हिरासत में हैं। 




Sambhal Violence Big Reveal about Sambhal violence in FIR SP MP and MLA son had instigated

2 of 9

संभल में ड्यूटी चेक करते डीआईजी मुनिराज जी
– फोटो : अमर उजाला

इस बीच एफआईआर कॉपी सामने आई है। इसमें जिक्र है कि सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने राजनीतिक फायदा पाने के लिए भीड़ को भड़काया। साथ ही सांप्रदायिक माहौल को खराब किया। हिंसा से दो दिन पहले ही सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क प्रशासन की अनुमति के बगैर जामा मस्जिद गए थे। 

मस्जिद के सर्वे की प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास

एफआईआर के अनुसार, अदालत के आदेश पर 24 नवंबर को संभल की जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था, इसी दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ मानने के लिए तैयार नहीं थी। भीड़ ने जामा मस्जिद के सर्वे की प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया। 


Sambhal Violence Big Reveal about Sambhal violence in FIR SP MP and MLA son had instigated

3 of 9

संभल में जहां हुआ बवाल, वहां पर फ्लैगमार्च करते एएसपी श्रीश्चंद्र
– फोटो : अमर उजाला

भीड़ ने आंसू गैस के गोले भी लूटे

रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने उपनिरीक्षक संजीव कुमार की 9 एमएम की पिस्टल की मैगजीन लूट ली। पिस्टल भी लूटने की कोशिश की, इसके साथ ही रबर बुलेट के साथ बलैंक कारतूस, पलास्टिक पैलेट समेत जवानों से अन्य सामान मारपीट कर लूट लिया। भीड़ ने आंसू गैस के गोले भी लूट लिए। साजिश के तहत पुलिस पर पथराव हुआ। भीड़ से पुलिस पर फायरिंग हुई। 


Sambhal Violence Big Reveal about Sambhal violence in FIR SP MP and MLA son had instigated

4 of 9

संभल में बवाल के दूसरे दिन गश्त करती फोर्स
– फोटो : संवाद

भीड़ के बीच में था सुहैल इकबाल

एफआईआर के अनुसार, 24 नवंबर को सर्वे की प्रक्रिया को बाधित करने आई भीड़ के बीच में सपा विधायक के पुत्र सुहैल इकबाल भी मौजूद था। सुहैल ने भीड़ को उकसाया था, कहा था कि सांसद जियाउर रहमान बर्क हमारे साथ हैं। हम तुम्हारे साथ हैं, आप लोगों को कुछ नहीं होने देंगे। आप लोग अपने मंसूबों को पूरा करो, इतना सुनते ही भीड़ और भी उग्र हो गई। इस बीच भीड़ से आवाज आई कि सर्वे नहीं होने देंगे। एफआईआर में लिखा है कि राजनीति लाभ लेने के लिए भीड़ को उकसाया गया है।


Sambhal Violence Big Reveal about Sambhal violence in FIR SP MP and MLA son had instigated

5 of 9

Sambhal Violence
– फोटो : अमर उजाला

यह है एफआईआर में?

एफआईआर के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नखासा चौराहे पर जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में भीड़ इकट्ठा हो रही है। उपनिरीक्षक निशांत मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान करीब 12:35 बजे भीड़ ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

एफआईआर में बताया गया है कि भीड़ के हाथों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से हमला किया। सरकारी लेपर्ड मोटरसाइकिल (अपाचे नंबर UP38AG0168) और एक निजी बुलेट मोटरसाइकिल (UP38M8166) को आग के हवाले कर दिया गया।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *