संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 25 Aug 2024 03:43 AM IST

Sample of pulses and vegetables taken from Kasturba schools

Trending Videos



कासगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवि) का निरीक्षण किया। इस दौरान मध्याह्न भोजन (मि-डे-मील) की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके साथ ही पके हुए भोजन में रोटी, सब्जी व दाल के सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव के नेतृत्व में टीम ने कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की रसोई में रखी खाद्य सामग्री की जांच की। बंद पैकेट की एक्सपायरी तिथि की जांच की। सफाई व्यवस्था को देखा। रसोइयोंं को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, भोजन बनाते समय हैड कैप व एप्रन लगाने के निर्देश दिए। विद्यालयों की वार्डन को खाद्य सामग्री खरीदते समय एक्सपायरी तिथि काे देखने के निर्देश दिए। कस्तूरबा विद्यालय धर्मपुरा में तैयार मसूर की दाल व भिंडी की सब्जी का सैंपल लिया। उच्चीकृत विद्यालय धर्मपुरा में काशीफल की सब्जी, रम्पुरा में रोटी, कलियानपुर में तैयार चावल, हिमायुंपुर में तैयार रोटी, फरीदपुर में तैयार दाल का नमूना लिया गया।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *