उरई। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने एकत्र किए। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने उरई इंडस्ट्रियल एरिया, कोटरा रोड, रामपुरा तहसील माधौगढ़ और ज्वालागंज सहित कई स्थानों से साबूदाना, घी, काजू और केला के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। त्योहार तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। (संवाद)
