उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सज चुका है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया। सीएम योगी ने संवाद कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला को बधाई दी। 

Trending Videos

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 77 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को हृदय से बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। लोकतंत्र की सशक्त आवाज है संवाद, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवाद। कठीन से कठीन समस्या के समाधान का सशक्त माध्यम है संवाद। जहां संवाद बाधित होता है, वहीं से संघर्ष के रास्ते प्रारंभ होते हैं। भारत का लोकतंत्र इतना सशक्त है कि उसने अपने सभी स्तंभों के लिए लक्ष्मण रेखाएं भी तय की हैं। 

सीएम योगी ने कहा, ‘शासन की सभी प्रणालियों में लोकतंत्र को सबसे अच्छा इसलिए माना गया है क्योंकि हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के समान अवसर और मूल्यों के साथ जीवन जीने की स्वतंत्रता होती है। अगर हमें कहीं स्वतंत्रता या अधिकार मिले हैं तो आवश्यक है कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करें।’

सीएम ने कहा कि पश्चिम के लोग इस बात के लिए उत्तर प्रदेश के साथ जुड़ने को उत्सुक रहते हैं कि यहीं से भगवान कृष्ण द्वारका में आए थे। दक्षिण के लोग भी इस बात को मानते हैं कि बजरंग बली कर्नाटक में जन्मे और अयोध्या में पूजे जाते हैं। गंगोत्री से गंगासागर तक मां गंगा सभी को समभाव से आशीर्वाद देती हैं।

यह भी पढ़ें: Samwad 2025: ‘सुबह का नाश्ता हल्का करें, दोपहर तक पाचन होता है कमजोर’, डॉ. मेहता ने दिए सेहतमंद जीवन के टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *