Sanatan Hindu Ekta Padyatra in Jhansi Flowers were showered on Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्त्री के ऊप पुष्प वर्षा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ने सोमवार सुबह मध्य प्रदेश से झांसी में प्रवेश किया। देवरी गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेसीबी संग पहुंच गए। जेसीबी से पुष्प बरसाकर उनका स्वागत किया गया। पदयात्रा में भजन-कीर्तन करते हजारों श्रद्धालु शामिल थे।

पं.धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं के बीच कहा कि पदयात्रा को लेकर धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इन धमकियों को प्रायोजित करार दिया। कहा, जो लोग देश में वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं, वह ऐसा कर रहे है। अगर ऐसी लोगों की बातों में उलझ जाएंगे तब अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकेंगे। पदयात्रा भदरवारा होते हुए मऊरानीपुर पहुंचेगी। यहां ग्रामोदय में रात्रि विश्राम होगा।

आगे कहा कि यात्रा को देखते हुए जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अफसर भी निगरानी कर रहे हैं। मऊरानीपुर- खजुराहो हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किया गया है। इस वजह से वाहन चालकों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काट कर जाना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *