संजलि अपनों के बीच नहीं है। मगर, उसकी यादों को भाई और बहन ने संजोकर रखा हुआ है। बहन की साइकिल को भाई प्रवीण चलाता है। वहीं कपड़े बहन प्रज्ञा पहनती है। उनका कहना है कि ऐसा कोई दिन नहीं, जब बहन को याद नहीं किया।
प्रवीण कुमार बुधवार को बहन संजलि की साइकिल देखकर भावुक हो गया। बताया कि साइकिल से बहन की यादें जुड़ी हैं। जब भी संजलि की याद आती है, उसकी साइकिल लेकर कहीं निकल जाता है। 6 साल पहले बहन साइकिल से पढ़ने जाती थी। घटना के समय भी साइकिल से घर लौट रही थी।
ये भी पढ़ें – UP: होली पर बस में लगी सीढ़ी से लटकी मिली लाश…परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार, अब हुआ ऐसा खुलासा; केस दर्ज

2 of 5
Sanjali Murder Case
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजलि की यादें साइकिल के रूप में आज भी उसके पास जिंदा हैं। बहन के हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा मिली है, लेकिन सजा से दिल को सुकून नहीं मिला है। बहन को जिस तरीके से जलाकर मारा गया, उसी तरह दोषियों को भी मृत्युदंड मिलनी चाहिए।

3 of 5
Sanjali Murder Case
– फोटो : अमर उजाला
बहन प्रज्ञा नौवीं कक्षा में है। उनका कहना है कि संजलि के कपड़े आज भी पहनती हैं। इससे बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। संजलि के शिक्षा से संबंधित प्रमाणपत्र और किताबों को भी संभालकर रखा है। वह जब खुद पढ़ती है तो बहन संजलि की किताबें निकल जाती हैं, उन्हें देखकर आंख भर आती हैं। बहन की हत्या के बारे में सोच कर दिल कांप जाता है।

4 of 5
Sanjali Murder Case
– फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बोले, बेटियों की जान लेने वालों को ऐसी ही सजा मिले
संजलि हत्याकांड के दो दोषियों विजय और आकाश को आजीवन कारावास की सजा होने के बाद बुधवार को गांव लालऊ में पूरे दिन चर्चाएं होती रहीं। चौपाल पर ग्रामीण अमर उजाला अखबार पढ़ते दिखे। कोर्ट के फैसले की सराहना की। लोगों ने कहा कि बेटियों से जुड़े मामले में ऐसी ही सजा जरूरी है।

5 of 5
Sanjali Murder Case
– फोटो : अमर उजाला
बेटी को न्याय मिला
गांव लालऊ निवासी श्याम सिंह चाहर का कहना है कि बेटी संजलि को न्याय मिला है। ऐसी घटना करने वालों पर इसी तरह कार्रवाई होनी चाहिए। इससे बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।
ये भी पढ़ें – JS University: फर्जीवाड़े में फंसी यूनिवर्सिटी की रद्द होगी मान्यता, जारी किया नोटिस; जमीन की भी हो रही जांच
गांव में आदेश का स्वागत
गांव लालऊ निवासी गीतम सिंह ने बताया कि गांव में इस हत्याकांड के बारे में चर्चाएं हो रही हैं। पूरे गांव ने इस आदेश का स्वागत किया है। घटना के बाद से दोषियों को सजा की मांग कर रहे थे।
