
Sanjeev Jeeva Murder
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गैंगस्टर जीवा हत्याकांड में कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। वारदात से ठीक एक दिन पहले शूटर विजय यादव बहराइच से लखनऊ पहुंचा था। यहां पहुंचने के करीब 24 घंटे बाद उसने जीवा को मौत के घाट उतार दिया था। इस जानकारी का पुलिस सत्यापन कर रही है।
बताया जा रहा है कि शूटर के पास से एक रोडवेज बस का टिकट मिला है। जो बहराइच से लखनऊ का है। ये जानकारी भी सूत्रों पर आधारित है। अफसर इस बारे में किसी तरह का भी बयान देने से बच रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूछताछ के दौरान विजय यादव ने बताया था कि वह नेपाल में काफी समय तक रहा।
हत्याकांड को अंजाम देने की पूरी डील वहीं पर की गई। अब पता चला कि वह बहराइच से लखनऊ पहुंचा था। आशंका है कि वह नेपाल से पहले बहराइच और फिर लखनऊ आया हो। उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन से इसकी तस्दीक की जा रही है, क्योंकि पूछताछ विजय पुलिस अफसरों को गुमराह करता रहा था।
इसलिए उसने जो दावे पूछताछ में किए थे उस पर पुलिस बहुत भरोसा नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक बयान से संबंधित साक्ष्य नहीं मिल जाते तब तक कुछ कहना संभव नहीं है।
