
Sanjeev Jeeva Murder
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में कुख्यात अपराधी सुनील राठी शक के दायरे में है। हत्याकांड के संबंध में बृहस्पतिवार को हरिद्वार जेल में उससे पूछताछ की गई। हत्याकांड से संबंधित सवाल उससे पूछे गए।
फिलहाल जो भी जानकारी अफसरों को मिली है, उस आधार पर तहकीकात की जा रही है। अधिकतर सवालों के जवाब उसने नहीं दिए हैं। सुनील राठी ने बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी को मारा था। सुनील राठी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। अब लखनऊ कोर्ट में संजीव को गोलियों से भूना गया।
मुन्ना और संजीव दोनों ही माफिया मुख्तार के बेहद करीबी थे। एक तरह से गैंग इन दोनों हत्याकांड से मुख्तार पूरी तरह से कमजोर हो गया। इसलिए शक के एक पहलू में सुनील राठी भी शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक यूपी पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार जेल पहुंची। यहां पर सुनील उम्रकैद की सजा काट रहा है। संजीव हत्याकांड को लेकर उससे पूछताछ की। खासकर हत्याकांड की साजिश के बारे में उससे पूछा गया।
