
मथुरा की प्रसिद्ध सांझी क्राफ्ट
– फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा की प्रसिद्ध सांझी क्राफ्ट को जीआई टैग मिला है। शनिवार देर रात डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की ओर से इसकी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट में अब ब्रज की इस कला को अलग पहचान मिलेगी। कामगारों को इसका लाभ मिलेगा। ब्रज के लिए यह गर्व की बात है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सांझी सांझ, सज्जा, सजावट तथा राधारानी प्रेम की प्रतीत सांझी को भारत सरकार द्वारा जीआई टैग प्रदान किया गया। पुष्टिमार्गीय व बल्लभ कुल से संबंधित कला जो राधा-कृष्ण के प्रेम तथा लीलाओं की प्रतीक है। मोहन वर्मा एवं उनके परिवार की लगन आज सांझी को अपने एक नए रूप की तरफ परिवर्तित कर चुकी हैं। जिस तरह से ब्रज की होली प्रसिद्ध है, उसी तरह सांझी भी ब्रज की एक प्राचीनतम कलाओं में अपना स्थान बना चुकी हैं।