संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 06 Jun 2025 01:39 AM IST

Sankalp Se Siddhi campaign will deliver government's achievements to every home

भाजपा की बैठक में संबो​धित करते जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ।


loader



कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर बृहस्पितवार को मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला हुई। सरकार के संकल्प से सिद्धि अभियान पर चर्चा हुई। अतिथियों ने कार्यशाला में सभी से अभियान सफल बनाने की अपील की। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, रमेश साहू, अनिल पुंढीर, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *