sasur accused of molesting bahu after drinking alcohol

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कोतवाली हाथरस जंक्शन में एक व्यक्ति ने बेटी के ससुर पर शराब पीकर बेटी को बुरी नीयत से दबोचने व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तहरीर में पति सहित अन्य ससुरालियों पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 13 मार्च 2024 को बेटी की जिला गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ शादी की थी। आरोप है कि बेटी के साथ ससुर, सास, देवर और पति आये दिन मारपीट करते हैं। मायके से चार पहिया गाड़ी की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। 

आरोप है कि 14 जून की रात को बेटी का ससुर शराब पीकर उसके कमरे में आ गया, उसके साथ बुरी नीयत से छेड़खानी की। 17 जून को विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। पड़ोसियों ने आकर बचाव किया। इसी दिन उसे घर से निकाल दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *