Sawan Yadav brothers perform Jalabhishek in kashi vishwanath mandir Administration took decision

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सावन के पहले सोमवार को यादव बंधु बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर के गर्भगृह में 21 यादव बंधुओं को ही जलाभिषेक करने की अनुमति दी गई है। वे सिंह द्वार से प्रवेश कर कोतवालपुरा होते हुए ढुंढिराज गणेश गेट होकर मंदिर के पश्चिमी गेट से प्रवेश करेंगे। 

पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान दौड़ने से मना किया है। अपील की है कि वे शांति के दर्शन व जलाभिषेक करें। वहीं, यादव बंधुओं ने यात्रा मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। अपनी परंपरा के अनुसार यादव बंधु सावन के पहले सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित नौ शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

चंद्रवंशी गोप सेवा समिति, गोवर्धन पूजा समिति और अखिल भारतीय यादव महासभा के साथ अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) कमिश्नरेट एस चन्नप्पा और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक विश्व भूषण मिश्र ने मंदिर के पिनाक भवन में बैठक की। 

कराया जाएगा झांकी दर्शन

तय हुआ कि सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 21 यादव बंधु ही गर्भगृह में जलाभिषेक करेंगे। बाकी को गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से झांकी दर्शन कराया जाएगा। यादव बंधु जल लेकर ध्वज के साथ डमरू वादन करते हुए चलेंगे। एस चन्नप्पा ने बताया कि शांतिपूर्ण दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

कहा कि यात्रा के दौरान यादव बंधु दौड़ते हुए न चलें, ताकि अन्य दर्शनार्थियों को दिक्कत न हो। समिति के अध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि यात्रा परंपरागत मार्गों से निकलेगी। सुबह आठ बजे केदारघाट से कलश यात्रा आरंभ होगी। गौरी केदारेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद तिलभांडेश्वर महादेव, बड़ी शीतला मंदिर, अहलेश्वर महादेव के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर तक यात्रा जाएगी। 

इसके बाद महामृत्युंजय महादेव, त्रिलोचन महादेव, ओंकालेश्वर महादेव और बाबा लाटभैरव के दर्शन के साथ पूर्णाहुति होगी। उन्होंने कहा कि यादव बंधुओं के जलाभिषेक की परंपरा स्व. भोला सरदार व चुनी सरदार ने वर्ष 1932 में शुरू की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें