SBI Bank officer's wife's attitude changed such a crime with her parents police registered case

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना न्यू आगरा में एसबीआई की अछनेरा शाखा में उप शाखा प्रबंधक आशीष रमाकर ने पत्नी-ससुर, साले सहित 12 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुष्प कुंज, मऊ रोड निवासी आशीष रमाकर हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा है। 20 अक्तूबर को दोपहर में उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति की काॅल आई। उसने धमकी दी कि पत्नी के साथ चले जाओ। नहीं तो तुम्हारे साथ बहुत बुरा होगा। 21 अक्तूबर को वो सुबह करीब 8 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर देवी मंदिर में दर्शन कर घर लाैट रहे थे।

आरोप लगाया कि मऊ रोड पर सूर्य लोक काॅलोनी निवासी संदीप ने उनसे गालीगलाैज की। वह बिना कुछ बोले वहां से चले गए। बाद में मंदिर से पहले पत्नी कृतिका और ससुर लक्ष्मी प्रसाद ने रोक लिया। संदीप भी 7-8 लोगों के साथ आया। उनसे मारपीट के बाद अपहरण का प्रयास किया। बहन को भी धमकाया। मामले में पुलिस ने मारपीट, गालीगलाैज सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आशीष का पत्नी कृतिका से विवाद चल रहा है। दोनों अलग रह रहे हैं। आशीष रमाकर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में पत्नी ने भी पुलिस से शिकायत की थी। मारपीट का आरोप लगाया था। इस पर आशीष और संदीप के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। अब विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट लगाई जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें