school bus collided with bike from front In Balrampur brother-in-law and brother-in-law died on spot

मौके पर जमा लोगों की भीड़।
– फोटो : संवाद

विस्तार


यूपी के बलरामपुर में मंगलवार को स्कूल बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

हादसा रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के भरतपुर ग्रिंट में हुआ। यहां बच्चों को लेकर एएसके मेमोरियल स्कूल की बस जा रही थी। कांजी हाउस के पास मंदिर के समीप समाने से बाइक सवार आ रहे थे। रामपुर ग्रिंट निवासी 45 वर्षीय शिवधर व उसके साले 40 वर्षीय नरदाहे की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे वहां पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; ‘अखिलेश का फियर… भाजपा का अंत नियर’

स्कूली बस में सवार थे बच्चे

हादसे के वक्त स्कूली बस में बच्चे सवार थे। हालांकि किसी बच्चे के चोटिल होने की खबर नहीं है। पुलिस स्कूली बस के संचालक से जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: रेल ही नहीं हवाई मार्ग पर भी कोहरे का असर, यात्रा से पहले देख लें स्थिति… वर्ना होंगे परेशान

नहीं लगाए थे हेलमेट

एसओ रेहरा बाजार ओम प्रकाश चौहान का कहना है कि बाइक सवार शिवधर अपनी ससुराल आया था। वह अपने साले के साथ वापस जा रहा था। रास्ते में हादसा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *