{“_id”:”66c506075734d49da4086b64″,”slug”:”school-children-also-joined-the-doctors-protest-orai-news-c-224-1-ka11004-118714-2024-08-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चिकित्सकों के आंदोलन में स्कूली बच्चों का भी मिला साथ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दरिदंगी के बाद की गई हत्या के विरोध में रेंजीडेंट चिकित्सकों का आंदोलन नौवे दिन भी जारी रहा। चिकित्सकों ने अपने-अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी गेट के बाहर नारेबाजी की। आसपास के स्कूलों के बच्चों ने भी आकर प्रदर्शन में साथ दिया।

Trending Videos

कोलकाता में दरिंदगी के बाद चिकित्सकों का आक्रोश थम नहीं रहा है। नौवे दिन भी आंदोलन जारी रहा। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उवैद उल्ला ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा बहुत जरूरी है ताकि वह अपना काम ईमानदारी से कर सके। यह घटना निंदनीय है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने की जरूरत है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान डॉ. पवन एवं डॉ. रेनू कुमारी, डॉ. स्नेहा अग्रवाल, डॉ. रामेंद्र पचौरी, डॉ. मुकेश, डॉ. युसुफ, डॉ. संगीता वर्मा, डॉ. हितेश, डॉ. अमल, डॉ. शगुन मिश्रा, डॉ. सुमेधा विश्नोई, डॉ. अरुण चौधरी, डॉ. काजल, डॉ. मयंकर पांडेय, डॉ. राहुल, डॉ. रितिका जैन, डॉ. ईश्वर जायसवाल आदि मौजूद रहे।

ग्लोबल ब्लैक डे मनाएंगे चिकित्सक

उरई। इंडियन मेडिकल कॉलेज (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को आईएमए के आह्वान पर ग्लोबल ब्लैक डे मनाया जाएगा। इस दौरान सभी प्राइवेट व महिला चिकित्सक काला कुर्ता, साड़ी, काली टीशर्ट पहनकर मरीज देखेंगे। इसके अलावा जब तक कोलकाता की घटना में संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। (संवाद)

मेडिकल कॉलेज में बढ़ी सुरक्षा, गार्ड और सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए गए

उरई। चिकित्सकों के आंदोलन के बाद मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल आरडीए के पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को ज्ञापन देकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की थी। इस पर प्राचार्य ने गार्ड और सीसीटीवी की संख्या बढ़ा दी है। प्राचार्य ने बताया कि अभी तक 40 पुरुष और चार महिला गार्ड थीं। लेकिन, अब 15 गार्ड और बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई है। शासन से और गार्ड की मांग की गई है। इसके अलावा रात्रिकालीन गश्त बढ़ा दी गई है। अब हर घंटे गश्त कराई जा रही है। जूनियर व सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों के अलावा जहां महिला स्टाफ रहता है, वहां गश्त तेज की गई है। पैदल, बाइक और हूटर के साथ गश्त की जा रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें