school managements not following highcourts instruction

सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर सड़क पार करते बच्चे।

Trending Videos



लखनऊ। बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों के बाहर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किए थे। हालांकि, न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। स्कूल प्रबंधन अभी भी बच्चों को परिसर के भीतर उतारने और वहीं से ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी पड़ताल के दौरान स्कूलाें के बाहर अव्यवस्था देखने को मिली। खास बात ये है कि स्कूलों की छुट्टी के दौरान यातायात व्यवस्था का संचालन करने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी नदारद रही।डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने स्कूलों के बाहर वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका पालन भी नहीं हो रहा है। डीसीपी ने 16 स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस को तैनात करने की बात भी कही थी। एक अक्तूबर को डीसीपी हाईकोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे। हालांकि, वर्तमान में जमीन पर किसी भी आदेश का पालन नहीं कराया जा सका है। ट्रैफिक पुलिस अभिभावकों के साथ भी बैठक करेगी और गाइडलाइन से अवगत कराएगी।

Trending Videos

बृहस्पतिवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पैदल सड़क पार करते दिखे। यही नहीं छोटे बच्चे अभिभावकों के साथ डिवाइडर पार कर रहे थे। इस दौरान वाहनों का आवागमन जारी था। बच्चों की सुरक्षा की ओर स्कूल प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने हाईकोर्ट के समक्ष पेश होकर पांचवीं तक के बच्चों को परिसर के भीतर ही उतारने और वहीं से ले जाने के नियम का पालन होने की बात कही थी। हालांकि, स्कूलों की मनमानी के आगे पुलिस और अभिभावक मजबूर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *