{“_id”:”66b6a4df4a1e280bcc0bf824″,”slug”:”school-vehicle-lost-control-and-overturned-in-a-ditch-26-children-injured-orai-news-c-224-1-ori1001-118298-2024-08-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बेकाबू होकर स्कूल वाहन खाई में पलटा, 26 बच्चे घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कदौरा (जालौन)। बच्चों को लेकर स्कूल आ रही क्रूजर गाड़ी बेकाबू होकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार 26 बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुन खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाल कर सीएचसी कदौरा में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक भाग गया। जानकारी मिलने पर परिजनों व प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी व एसडीएम आरटीओ सहित घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 10 बच्चों की गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां डीएम व एसपी ने बच्चों का हालचाल लिया।

Trending Videos

कस्बा स्थित डैफोडिल इंग्लिश मीडियम स्कूल का क्रूजर वाहन शुक्रवार सुबह सात बजे बच्चों को लेने के लिए विद्यालय से निकली थी। उसने छोटी भेड़ी व बड़ागांव से बच्चों को बैठाया और विद्यालय के लिए जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे से जा रही थी। जैसे ही वाहन बड़ागांव के आगे निकला तो हाईवे पर पड़े पत्थर को देखकर चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वाहन हाईवे से 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 16 की जगह करीब 26 बच्चे सवार थे। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई।

स्कूली वाहन खंदक में गिरता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। घटना में विपिन (8), कृष्णा (6), सुमित (8), मयंक (9), शीलू (9), आयुष (10), गीतेश (11), रूही (8), दीपाली (10), हिमांशी (9), सुमित (10), अभय (9), समर (9), बेटू (10), विधि (11), मान्या (9), प्रांशु (8), कार्तिक (10), आदर्श (8), सिद्धार्थ (10), धानी (9), हिमांशु(9), प्रशांत (10), अध्ययन (8), प्रतीक (7), आराध्या (10) घायल हो गए। इनमें 10 की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर अपर एसपी प्रदीप कुमार, एसडीएम सुशील कुमार, सीओ डॉ.देवेंद्र पचौरी, एआरटीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद मेडिकल कालेज पहुंचे दस बच्चों को डीएम राजेश पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने हाल चाल जाना। सभी बच्चों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। एआरटीओ राजेश कुमार ने बताया कि वाहन स्कूल के नाम रजिस्टर्ड है। बीमा और प्रदूषण खत्म हो चुका है। सीओ ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें