
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन धूप खिलने के बाद कोहरा और शीतलहर ने लोगों को फिर कंपा दिया। मंगलवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। तेज सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है। फिलहाल भीषण ठंड से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ठंड के चलते डीएम के निर्देश पर 12वीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
