Schools should obtain the pre-board examination question papers by January 3rd.



इटावा। यूपी बोर्ड में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने केे निर्देश हैं। इसके लिए प्रश्न पत्र भी जिला मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। शहर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्रों का वितरण किया जा रहा है। प्री बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार पांच जनवरी से परीक्षाएं कराई जाएगी और 22 जनवरी तक यह परीक्षाएं चलेंगी। प्रश्न पत्र भी तैयार कराए गए है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे तीन जनवरी तक राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्न पत्र प्राप्त कर लें और इन्हीं प्रश्न पत्रों के आधार पर प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जाए। प्री बोर्ड परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कराई जाएंगी। (संवाद)

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें