संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 15 Jan 2024 12:54 AM IST

रायबरेली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के विद्यालयों में छुट्टी फिर बढ़ा दी गई है। अब 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने रविवार देर शाम आदेश जारी कर दिया। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि अत्याधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिले में समस्त बोर्डों के कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9 से 12 तक) में कक्षाएं अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। विद्यालयों में ठंड से बचाव के प्रबंध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। विद्यार्थियों को किसी भी दशा में बाहर या खुले स्थान पर नहीं बैठाया जाएगा। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *