
{“_id”:”6834d58d4c2bfbb441036a27″,”slug”:”scientists-liver-examined-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1222393-2025-05-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: वैज्ञानिकों के लिवर की हुई जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। केंद्रीय औषधीय अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) में सोमवार को निशुल्क लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक प्रो. सत्येंद्र सोनकर व उनकी टीम ने संस्थान के वैज्ञानिकों, शोधाथियों और कर्मचारियों के लिवर की जांच की। सीडीआरआई की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन के निर्देशन में संस्थान के लगभग 170 वॉलंटियर्स ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर में हिस्सा लिया। इस शिविर में आवश्यकतानुसार इन वॉलंटियर्स के लिवर फंक्शन जांच, लिवर फाइब्रोस्कैन और अन्य जांचें की गईं।