{“_id”:”66b919f471a1e26c7e00f385″,”slug”:”scorpio-collided-with-tractor-trolley-airbags-opened-car-rider-saved-orai-news-c-224-1-ka11004-118389-2024-08-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कॉर्पियो, एयरबैग खुले, बचा कार सवार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:37 AM IST

जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्कॉर्पियो जा घुसी। हालांकि एयरबैग खुलने से कार सवार को मामूली चोटें ही आई हैं।
नगर के चंदा छाया गेस्ट हाउस के मालिक रामवीर सिंह अपनी स्कॉर्पियो से शनिवार को झांसी गए थे। रात में वह झांसी से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे वह एक्सप्रेसवे से कट पर उतरकर जालौन की ओर चलने लगे। एक्सप्रेसवे के नजदीक ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी।
कार सवार रामवीर सिंह सामने से आ रहे ट्रक की लाइट में सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं देख सके और स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं। हालांकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली और कार को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
