अलीगढ़ महानगर की पॉश कालोनी महावीर पार्क में मैरिज होम संचालक घर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर बदमाश सिर्फ गुल्लक से 6500 रुपये ही लूटकर ले जा सके थे। अलमारी की तलाशी के दौरान ऊपर से बड़ी बहू की आवाज आने पर बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल रहे नौकर सहित तीन बदमाशों को दबोच लिया है। 

 सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार बदमाशों ने कुलदीप वार्ष्णेय की 67 वर्षीय मां राजकुमारी गुप्ता को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस घटना में सीसीटीवी की मदद से चंदनिया क्वार्सी के टीटू टीटू सैनी, बेगमबाग के अनिकेत शर्मा उर्फ राधे व चंदनिया के विजय गहलौत को पकड़ा है। विजय कुलदीप के घर में काम करता है। उसी ने टीटू व अनिकेत को घर में माल होने की जानकारी दी थी। इनके पास से लूट की रकम में से 3500 रुपये, तमंचा व लूट में प्रयुक्त बाइक आदि बरामद हुआ है। 

तीनों ने स्वीकारा कि लूट के समय वे घर से सिर्फ एक गुल्लक ही ले पाए थे, जिसमें 6500 रुपये निकले। बाकी दूसरी अलमारी से जेवरात निकालने से पहले ऊपर से कुलदीप की पत्नी की आवाज आने पर वे बिना माल लिए भाग गए।  कुलदीप ने मुकदमे में 50 हजार रुपये नकदी व जेवरात सहित पांच लाख रुपये कीमत का माल जाने का उल्लेख किया था। 

पूछताछ व जांच में उजागर हुआ कि कुलदीप व उसका छोटा दिव्यांग भाई पंकज गुप्ता ब्याज पर कर्ज देने का काम करते हैं। उनके घर में काम करते समय विजय की दोस्ती टीटू व अनिकेत से हो गई। ये तीनों साथ में शराब भी पीते हैं। विजय पर कुछ कर्ज भी हो गया था। इसीलिए विजय ने दोनों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनकी पहचान हुई। टीटू पिछले वर्ष मोहल्ले के ही आरटीओ एजेंट गौरव गुप्ता की हत्या में जेल गया था। सीओ के अनुसार तीनों को रविवार को जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *