09:15 AM, 24-Aug-2024

लखनऊ: शहर में बनाए गए 81 केंद्र, 1871 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी


– फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में परीक्षा के लिए 81 केंद्र बनाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। 1871 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। निगरानी के लिए 173 लोगों की टीम तैनात की गई है।

पहले दिन 21470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों के लिए कुल 78,144 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 

09:08 AM, 24-Aug-2024

गोंडा: दूसरे दिन केंद्रों पर चेकिंग जारी


परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद छात्राएं।
– फोटो : amar ujala

गोंडा जिले में शहर के 13 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजामात के बीच सुबह 10 बजे पहली पाली की परीक्षा प्रारंभ होगी जिसमें 10464 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

09:05 AM, 24-Aug-2024

सुल्तानपुर: बारिश के कारण परेशान हुए अभ्यर्थी


सुल्तानपुर में केंद्र के बाहर लगी लाइन।
– फोटो : amar ujala

परीक्षा के लिए शनिवार सुबह शहर के गणपत सहाय महाविद्यालय में अभ्यर्थियों की कतार लगी है। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली। शुक्रवार रात तेज बारिश के कारण अभ्यर्थियों को मुसीबत झेलनी पड़ी।

08:59 AM, 24-Aug-2024

32 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी

शुक्रवार से शुरू हुई लिखित परीक्षा में पहले ही करीब 32 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान गोरखपुर, महराजगंज, रायबरेली और आगरा से पांच अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि पहले दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। शुक्रवार को दो पालियों में करीब 9.60 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था। केवल 6,48,435 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।

08:48 AM, 24-Aug-2024

सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: परीक्षा केंद्रों के बाहर लगी कतार, अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू, सीसीटीवी से हो रही निगरानी

Sipahi Bharti Exam 2024: परीक्षा केंद्रों के बाहर शुरुआती जांच के बाद अभ्यर्थियों को अंदर भेजा जा रहा है। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी आवेदन किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *