संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 17 Oct 2024 11:52 PM IST

Secretary misbehaved with female village head

Trending Videos



मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवादा की प्रधान ने सचिव पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

महिला ग्राम प्रधान प्रीति यादव ने ने बताया कि ग्राम पंचायत के निवासी विपिन कुमार के पुत्र जानू का मृत्यु प्रमाणपत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल सचिव से मांगी थी। मंगलवार को वह पति अवधेश कुमार के साथ ब्लाक कार्यालय जागीर भी गई थीं। सचिव से जानू के मृत्यु प्रमाण पत्र एवं गांव के अन्य लोगों के परिवार रजिस्टर की नकल के बारे में बात की तो सचिव भड़क गए और अभद्रता करने लगे।

सचिव ने मृतक के परिजन से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की थी। उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। थाना प्रभारी सविता सेंगर ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय पर हुए विवाद के संबंध में तहरीर मिली है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें