
संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से सतर्क हुए पुलिस प्रशासन ने हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय चौक जैसे इलाके में भी पुलिस चौकी का निर्माण शुरू कराया है। तेजी से इन पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। जल्द ही यह दोनों पुलिस चौकियां संचालित होंगी। इससे एक ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस की निगरानी भी बढ़ जाएगी।

2 of 10
सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण
– फोटो : अमर उजाला
बवाल के दौरान इन इलाके में पुलिस पर हमला कर दिया गया था। यह वह इलाका है जहां पुलिस का चेकपोस्ट भी नहीं होता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी जाने से बचते थे। दीपा सराय चौक में पालिका की जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है।

3 of 10
संभल पुलिस
– फोटो : संवाद
लिंटर तक कार्य हो चुका है। इसी तरह हिंदूपुरा खेड़ा में लिंटर डाला गया है। लिंटर खुलने के बाद आगे का निर्माण कार्य कराया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इन दोनों पुलिस चौकियों को तेजी से तैयार कराया जा रहा है। दोनों ही पुलिस चौकी अतिसंवेदनशील इलाके में हैं।

4 of 10
संभल हिंसा
– फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि यह वह इलाके हैं जहां पुलिस चेकपोस्ट भी नहीं हुआ करता था। कुछ समय पहले दीपा सराय चौक में जो पुलिस चेकपोस्ट बनाया था। उससे निगरानी सही नहीं हो पा रही थी। इसके बाद ही पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है।

5 of 10
संभल हिंसा
– फोटो : संवाद
जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा हो सके और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। वहीं दूसरी ओर खग्गूपुर में भी पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। इस पुलिस चौकी से भी निगरानी बढ़ जाएगी।