– 24 अगस्त को हादसे में घायल हो गया था, पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आईसीयू में जवान बेटे को भर्ती देखकर बुजुर्ग पिता की सदमे से जान चली गई। उसके कुछ घंटे बाद घायल बेटे ने भी दम तोड़ दिया। 24 घंटे के अंदर पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
24 अगस्त को भोजला मंडी में ट्रक पर तिरपाल बांधते समय थाना बरुआसागर के तजपुरा गांव निवासी रघुवीर (45) नीचे गिर पड़ा था। रघुवीर ट्रक चलाता था। वह बारिश होने पर चावल को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल बांधने के लिए ट्रक पर चढ़ा था। उसके सिर, हाथ एवं पैर में चोट आ गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
हादसे की सूचना पर उसके बुजुर्ग पिता मगनलाल (95) भी अस्पताल पहुंचे। बेटे को वेंटीलेटर पर देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई। उधर, बेटे की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। रविवार दोपहर पिता ने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बेटे की भी अस्पताल में मौत हो गई।
