लखनऊ। प्रतिष्ठित संभागीय नाट्य समारोह में इस बार प्रदेश भर से 12 नाट्य संस्थाएं अपनी प्रस्तुति देंगी। रंगकर्म में सक्रिय व अव्यवसायी नाट्य संस्थाओं से वीडियो के जरिए आवेदन मांगे गए थे। 22 अक्तूबर अंतिम तिथि थी। इसके लिए कुल 28 आवेदन ही आए थे।

Trending Videos

खास बात यह है कि इस बार नाट्य कलाकारों व अकादमी के लिए चुनौती है कि डॉ. अनिल रस्तोगी जैसे कलाकारों ने भी आवेदन किया है। इस समारोह में मुख्यत: नए कलाकारों को मौका दिया जाता है। एक बार यदि किसी ने प्रतिभाग कर लिया तो वह अगले दो साल तक प्रतिभाग नहीं कर सकता।

अकादमी के निदेशक शोभित नाहर ने बताया कि 14 अक्तूबर को प्रविष्टियों की अंतिम तिथि थी लेकिन कम प्रविष्टियां होने के कारण आवेदन की तिथि बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दी गई थी। लखनऊ, वाराणसी, बलिया व शाहजहांपुर आदि जगहों से आवेदन मिले हैं। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की जाएगी। तीन संभाग होते हैं।

एक संभाग में चार उप संभाग होते हैं। उन्हीं में से चार नाटक प्रादेशिक स्तर पर संभागीय नाट्य समारोह के लिए चुने जाएंगे। तीन नाटक अलग से अकस्मात के लिए तैयार किए जाते हैं ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में उनकी प्रस्तुति कराई जा सके। चुनी गई संस्थाओं में बलिया की संकल्प संस्था भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बार कलाकारों के मानदेय में सुधार के साथ ही उनके लिए थर्ड एसी व भोजन का प्रबंध किया गया है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *