
{“_id”:”69b87566bbbfd132f80127bd”,”slug”:”semester-fee-submission-date-extended-till-20-lucknow-news-c-13-lko1070-1647411-2026-03-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: सेमेस्टर शुल्क जमा करने की तिथि 20 तक बढ़ी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब समर्थ पोर्टल के जरिये विद्यार्थी 20 फरवरी तक फीस जमा कर सकेंगे। इससे पहले फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी तय की गई थी। निर्धारित तिथि तक फीस न जमा करा पाने वाले विद्यार्थियों की मांग के बाद ये फैसला लिया गया। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल की स्वीकृति के बाद विवि प्रशासन ने समयसीमा बढ़ाए जाने की घोषणा की।