
वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी।
{“_id”:”690d1044e839ce1b5b0fd084″,”slug”:”senior-journalist-manoj-tiwari-passes-away-lucknow-news-c-13-knp1002-1460454-2025-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी का निधन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी।
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे और करीब चार वर्ष से कैंसर से जूझ रहे थे। अगस्त 1952 में लखनऊ में जन्मे मनोज तिवारी ने पत्रकारिता की शुरुआत 1977 में स्वतंत्र भारत से की थी। बाद में उसी अखबार में वर्ष 1990 में मुरादाबाद संस्करण के संपादक बने। मुंबई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट से उनका इलाज चल रहा था। करीब एक माह पूर्व वे मुंबई गए थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और बहू हैं।