Seriously injured young man died, seven ribs found broken

Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। तीन अक्तूबर को युवक मरणासन्न हाल में सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसके शव का पोस्टमार्टम कराने पर शरीर की सात पसालियां टूटी मिली। सिर में भी गहरी चोट मिली है। ऐसे में मारपीट करके हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एरच के सुरबई गांव निवासी चिंतामन (32) खेमचंद 3 अक्तूबर को गाय खरीदने गया था। गाय खरीदकर उसे घर रवाना कर दिया लेकिन, चिंतामन घर नहीं आया। चिंतामन बेलमा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच गया। परिजनों का आरोप है गांव में उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद युवकों ने उसे लाठी-डंडों एवं सरिया से जमकर पीटा। लहूलुहान हाल में उसे बसोबई गांव के पास सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। चिंतामन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने पर उसके शरीर की सात पसलियां टूटी मिली। कान के पीछे सिर में भी चोट मिली। बाइक में एक्सीडेंट के निशान नहीं थे। परिजनों के मुताबिक चिंतामन के घायल होने के बाद से आरोपी घर से फरार हो गए। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी समेत बेटी खुशबू एवं पांच साल का बेटा हर्ष है। वहीं, समथर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी का कहना है दुर्घटना में चिंतामन के घायल होने की बात मालूम चली थी। परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *