
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती पुलिस, बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को दिनदहाड़े डकैती के दौरान केमिकल कारोबारी की हत्या कर दी गई। वहीं पत्नी तो बुरी तरह पीटा। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
घटना विजय नगर कॉलोनी की है। यहां पर केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। दोपहर के समय घर का नौकर लोकेश अपने तीन साथियों के साथ घर में घुसा। दिलीप और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर पीटने लगा। दोनों बेसुध हो गए।
इसके बाद आरोपी घर से नकदी और गहने लूटकर फरार हो गए। घायल दिलीप की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपी नौकर लोकेश ताजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
