loader


मुरादाबाद के सिविल लाइंस की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या करने वाले नौकर सचिन सक्सेना को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लूट के विरोध पर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से लूटे गए जेवर भी मिले। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रामगंगा विहार की परंपरा सोसायटी में में कारोबारी दया किशन रस्तोगी का दो मंजिला मकान है। उनकी बेटी ज्योतिका रस्तोगी पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। 




Trending Videos

Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad

2 of 8

बुजुर्ग महिला प्रमोद रस्तोगी की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


घर में बुजुर्ग के अलावा नौकर और नौकरानी थे

पांच मई की सुबह कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ बेटी के पास गए थे। घर में मां प्रमोद रस्तोगी की देखभाल के लिए कोतवाली के चौमुखापुल निवासी नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी निवासी नौकरानी अनीता को छोड़कर गए थे। 


Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad

3 of 8

मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


ऊपरी मंजिल पर सफाई कर रही थी नौकरानी अनीता

एसपी के अनुसार आठ मई की दोपहर करीब दो बजे नौकर सचिन प्रमोद रस्तोगी की हत्या कर उनके जेवर लूटकर भाग गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सचिन को दबोच लिया। उसने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन नौकरानी अनीता ऊपरी मंजिल पर सफाई कर रही थी। 


Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad

4 of 8

परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


हॉकी मारकर की हत्या

कारोबारी की मां नीचे ही अपने कमरे में सो रही थीं। सचिन को नशा करने के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने प्रमोद रस्तोगी के कंगन उतारने की कोशिश की। इसी दौरान वह जाग गईं और विरोध करने लगीं। उन्होंने अपने बेटे से शिकायत करने की बात कहीं तो सचिन ने पास में रखी हॉकी उठाकर उनके सिर पर मारकर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।


Servant killed businessman mother when she protested against robbery In Moradabad

5 of 8

मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


इसके बाद सचिन ने सोने के कंगन, सोने की चेन, अंगूठी व मोबाइल लूट लिया था। फिर रसोई में जाकर खून से सने अपने कपड़े थैली में रख लिए और दूसरे कपड़े पहनकर लेट गया। वो सोने का नाटक करने लगा। नौकरानी नीचे आई और शोर मचाया तो आरोपी भाग गया था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें