मैनपुरी। करहल उप चुनाव के लिए सात प्रत्याशी ही अब मैदान में रह गए हैंं। बुधवार को नाम वापसी का समय बीतने के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। अब 13 नवंबर को इन्हीं 7 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। हालांकि मुख्य रूप से ये मुकाबला सपा, बसपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। इसमें जिले की करहल सीट भी शामिल है। 18 से 25 अक्तूबर तक इसके लिए कलेक्ट्रेट पर राजस्व अधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। भाजपा, सपा और बसपा समेत कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से नमाांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें 3 नामांकन पत्र निरस्त किए गए थे। इसके बाद 7 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। बुधवार तक इन प्रत्याशियों के पास नाम वापसी का मौका था। लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने चुनाव से अपना नाम वापस नहीं लिया। अब इन्हीं 7 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जनता अपने मत से जिसे चुनेगी वही करहल से विधायक होगा।

अब ये 7 प्रत्याशी हैं मैदान में

-अनुजेश सिंह, भाजपा

-तेजप्रताप सिंह, सपा

-अवनीश कुमार, बसपा

-सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी

-प्रदीप, आजाद समाज पार्टी कांशीराम

-विवेक यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी

-सचिन कुमार, निर्दलीय।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *