संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:23 AM IST

टूटी पड़ी नाली।
अमेठी सिटी। नगर पालिका क्षेत्र में नाला नहीं बना होने से वार्डों में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका अब क्षेत्र में चार करोड़ की लागत से सात किलोमीटर लंबा नाला का निर्माण करवाएगा। नाला निर्माण के लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। गौरी नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं, लेकिन एक भी नाला न होने से गंदे पानी की निकासी नहीं पा रही थी। वार्ड की नालियां टूटी होने से गंदगी बनी रहती है। ऐसे में सभी क्षेत्रों से जोड़ते हुए नाला निर्माण किया जाना है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए लोगों की जरूरतों के आधार पर फैसला लिया गया है। नाला निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है।
तीन वार्डों को जोड़ते हुए बनाया जाएगा नाला
कुछ औपचारिकता के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण की शुरुआत वार्ड 24, वार्ड 18 व 21 नंबर को जोड़ते हुए की जाएगी। इसके बाद सभी क्षेत्रों को इसमें कवर किया जाना है। लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने के बाद इसे तालाब में एकत्र किया जाएगा। वाटर रिचार्ज के साथ ही सिंचाई आदि में भी इसका प्रयोग किया जा सकेगा।
