
दूल्हा दुल्हन
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ये मामला आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र का है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी हुई। दुल्हन को ले जाने के लिए दूल्हा तैयार था, लेकिन लड़की पक्ष ने दुल्हन की विदाई से मना कर दिया। कुछ समय बाद वो दुल्हन को लेने के लिए उसके मायके भी पहुंचा, लेकिन वो लोग किसी भी कीमत पर लड़की को भेजने के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद पीड़ित दूल्हा थाने पहुंचा और मामले में शिकायत की।