Seven schools have no electricity 21 have boundary walls this is the condition of council schools

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


शिक्षा के जिन मंदिरों में सुनहरे भविष्य की नींव रखी जाती है। शासन उनका कायाकल्प चाहता है। लेकिन, पांच साल बाद भी जिले में सात परिषदीय विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। 21 विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं हैं। 1565 विद्यालय ऐसे हैं, जहां छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर तक उपलब्ध नहीं है।

Trending Videos

ऐसे में मिशन कायाकल्प अधूरा पड़ा है। ये हम नहीं, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की रिपोर्ट कह रही है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी को भेजी गई इस रिपोर्ट में मिशन कायाकल्प के तहत अधूरे पड़े कार्यों का जिक्र है। जिले में 2492 परिषदीय विद्यालय हैं। जिनमें 16 से 19 बिंदुओं पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 2019 में मिशन कायाकल्प शुरू हुआ था। जिसमें विद्यालयों में रंगाई-पुताई, छात्र व छात्राओं के लिए अलग शौचालय, पेयजल, ब्लैक बोर्ड, दीवार, छत, छज्जों की मरम्मत, विद्युतीकरण, चहारदीवारी, रसोई, दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप व रेलिंग आदि शामिल हैं। इन कार्यों को तीन चरणों में पूर्ण कराना था। पांच साल बाद भी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन, चहारदीवारी व फर्नीचर उपलब्ध नहीं हो सका।

सबसे ज्यादा कमी फर्नीचर की है। नोडल विभाग बेसिक शिक्षा की रिपोर्ट के अनुसार जिन 21 विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं, उनमें 20 विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण के लिए 30 दिसंबर तक की समय सीमा तय की गई है। एत्मादपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बुर्ज कृपा में चहारदीवारी निर्माण को लेकर कोर्ट केस चल रहा है। जिन 1565 विद्यालयों में फर्नीचर नहीं हैं, उनके लिए शासन को मांग पत्र भेजा जा चुका है। बिजली कनेक्शन कराने के लिए आवश्यक धनराशि अधिक होने के कारण ग्राम पंचायतों से भुगतान नहीं हो सकता। ऐसे में बिजली कनेक्शन के लिए धनराशि की मांग परियोजना स्तर पर भेजी गई है।

पढ़ते हैं 2.19 लाख छात्र-छात्राएं

 कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में 2.19 लाख छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। 10 दिसंबर 2024 तक वर्ष 2024-25 के लिए इन विद्यालयों में 1.96 लाख बच्चों का नामांकन हो चुका है। इनका ब्योरा भी प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज है।

जल्द मिलेंगी सभी सुविधाएं

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि मिशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में जिन सुविधाओं की कमी है, उन्हें जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नए साल में सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। – , 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें