संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 02 Feb 2026 01:35 AM IST

Sewing machines were given to needy women.

गांधी भवन के संग्रहालय सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का 26वां स्थापन



लखनऊ। गांधी भवन के संग्रहालय सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का 26वां स्थापना दिवस एवं सेवा समारोह मनाया गया। जरूरतमंद नौ महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। कैंसर से पीड़ित विद्यार्थी को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी गई। अन्य जरूरतमंदों को उपयोगी उपकरण दिए गए। 31 बार के रक्तदानी जितेंद्र सिंह को ”दधीचि-सम्मान” से सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानंद एवं मालवीय जी को समर्पित कविताएं प्रस्तुत की गईं। समारोह की अध्यक्षता की समाजसेवी जीके सेठ ने की। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि चंदरनगर के राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी रहे। संचालन संस्था के संस्थापक प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार शुक्ल ने किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र निगम, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सह सचिव विश्वास प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

गांधी भवन के संग्रहालय सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का 26वां स्थापन

गांधी भवन के संग्रहालय सभागार में रविवार को सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान का 26वां स्थापन

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *