Kanpur News: पुलिस ने बातचीत के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उगाही करने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़ित को वीडियो भेजने के बाद कभी सीबीआई, तो कभी क्राइम ब्रांच का अफसर बन रुपये वसूलते थे।


Sextortion Gang, Women make obscene video calls, partners record and blackmail, nine including couple arrested

सांकेतिक
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


कानपुर में अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। गिरोह में शामिल महिलाएं और युवतियां साथियों की ओर से मुहैया कराए गए नंबरों पर अश्लील वीडियो कॉल करतीं थीं। पीछे खड़ा साथी दूसरे मोबाइल फोन से इसकी रिकॉर्डिंग कर लेता था।

Trending Videos

इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेल करने का खेल। पहले पीड़ित को वीडियो भेजते फिर सीबीआई या क्राइम ब्रांच का अफसर बन रुपये वसूल लेते थे। ऐसे ही मामलों की शिकायत पर पश्चिमी जोन की स्वॉट (स्पेशल वेपंस एंड टैक्टिक्स) टीम और कल्याणपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *