शाहजहांपुर के चौक कोतवाली पुलिस की बुधवार रात वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक आदि बरामद की गई है। वह कई मामलों में वांछित था।  


Trending Videos

चौक कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार रात ककरा जाने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बाइक सवार भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया। इस बीच संदिग्ध व्यक्तियों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। एक गोली दरोगा रणजीत बहादुर सिंह के हाथ के पास से होकर गुजरी। 

आरोपी पर दर्ज हैं 11 मुकदमे 

चेतावनी देने पर आरोपियों ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे में भाग गया। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम भूरे उर्फ भूरिया बताया। वह मोहल्ला ककरा, थाना निगोही का रहने वाला है। उसके ऊपर हत्या के प्रयास समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *