Instructions issued to conduct self-enumeration for 5,000 people in every local body before November 30

जिला सहकारी बैंक में स्वगणना करते सभापति डीपीएस राठौर। स्रोत : सूचना विभाग

शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना अभियान में तेजी लाने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी नगर निकायों को 30 नवंबर से पहले पांच-पांच हजार लोगों की स्व-गणना कराने के निर्देश दिए हैं।


वीसी कक्ष में हुई बैठक में उन्होंने प्रगणकों के साथ समन्वय बनाकर लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा। नागरिक आधिकारिक वेबसाइट SE.Census.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन जानकारी दर्ज की जा सकती है। डीएम ने लोगों से सही जानकारी देकर अभियान में भागीदारी करने की अपील की। संवाद

—

जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने की स्वगणना

शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर तक चल रहे स्वगणना अभियान में सोमवार को जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वगणना की। सभापति डीपीएस राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों को अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि जिले की करीब 240 एम-पैक्स समितियों में स्वगणना पूरी हो चुकी है। सहकारी समितियों पर शिविर लगाकर सदस्यों और किसानों की भी स्वगणना कराई जा रही है। बैठक में बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद



Source link