Shamli Encounter Update STF inspector Sunil fought criminals in encounter Even after being hit by three bullet

1 of 9

Shamli Encounter
– फोटो : अमर उजाला

शामली एनकाउंटर में बड़ा खुलासा हुआ है। एक लाख के इनामी अरशद समेत चारों बदमाश एक ही कार में सवार थे। बदमाशों के शामली में लूटपाट करने की जानकारी पर एसटीएफ ने उनकी घेराबंदी की थी। कार की घेराबंदी होते हुए बदमाशों ने कारबाइन, पिस्टल और तमंचे से गोलियां बरसा दीं। 

एक गोली इंस्पेक्टर सुनील कुमार के सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद भी इंस्पेक्टर सुनील ने एके-47 से बदमाशों पर गोलियां चलाई। दोनों ओर से करीब दो-तीन मिनट गोलियां चलती रहीं। इसमें इंस्पेक्टर को तीन गोली लगीं और वह जमीन पर गिर पड़े। तभी एसटीएफ टीम ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में चार बदमाशों को ढेर कर दिया।




Trending Videos

Shamli Encounter Update STF inspector Sunil fought criminals in encounter Even after being hit by three bullet

2 of 9

इंस्पेक्टर सुनील का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

इंस्पेक्टर सुनील के सीने में लगी गोली

एसटीएफ टीम के सदस्यों ने बताया कि चारों बदमाश कारबाइन, 32 बोर की पिस्टल, तमंचा और पौना बंदूक से गोलियां चला रहे थे। सबसे पहले एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बदमाशों को ललकारा और आत्मसमर्पण के लिए कहा। बदमाशों ने गोलियां चलाना बंद नहीं किया और एक गोली इंस्पेक्टर सुनील के सीने में लगी। उन्होंने बायां हाथ सीने पर रखा था और दाएं हाथ से एके-47 से गोलियां चलाईं।


Shamli Encounter Update STF inspector Sunil fought criminals in encounter Even after being hit by three bullet

3 of 9

इंस्पेक्टर सुनील कुमार की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

सुनील के लीवर में घुस गई थी तीसरी गोली

बदमाशों की दो गोलियां फिर से जांबाज इंस्पेक्टर को लगीं। तीसरी गोली सुनील के लीवर में घुस गई थी। जवाबी फायरिंग में चारों बदमाश मारे गए। एसटीएफ एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई थीं। एक टीम को इंस्पेक्टर सुनील कुमार लीड कर रहे थे। गोली लगने के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं खोया और बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाते रहे।


Shamli Encounter Update STF inspector Sunil fought criminals in encounter Even after being hit by three bullet

4 of 9

बदमाशों से बरामद असलहा।
– फोटो : अमर उजाला

सिपाही पद से भर्ती, कमांडो का लिया प्रशिक्षण

मसूरी गांव निवासी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार (52) के दम तोड़ने की सूचना पर गांव में शोक व्याप्त हो गया। उनके घर सांत्वना देने वालों की भीड़ लग गई। सुनील कुमार जून 1990 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 1997 में हरियाणा के मानेसर स्थित अकादमी से उन्होंने कमांडो का प्रशिक्षण लिया था। 2009 में एसटीएफ में उनकी तैनाती हुई। उनकी तैनाती लखनऊ, नोएडा, मेरठ सहित अन्य एसटीएफ केंद्रों पर रही। लगातार बेहतर कार्य के बल पर पदोन्नति पाते रहे। 

 


Shamli Encounter Update STF inspector Sunil fought criminals in encounter Even after being hit by three bullet

5 of 9

इंस्पेक्टर सुनील का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

आईएसआई एजेंट कलीम को गिरफ्तार कराने में निभाई थी अहम भूमिका

सुनील ने शामली में आईएसआई एजेंट कलीम को गिरफ्तार कराने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2023 में अनिल दुजाना को मार गिराया था। 30 मई 2024 को लोनी बॉर्डर पर पचास हजार के इनामी लोनी के राहुल को गिरफ्तार किया था। 8 अक्तूबर 2021 को रंगदारी, अपहरण, हत्या को अंजाम देने वाले पचास हजार के इनामी गोहाना के नवीन को गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया था। इनके अलावा भी कई इनामियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। एसटीएफ के एसपी के अनुसार सुनील साहसी थे और घटनाओं का चंद दिनों में ही खुलासा करने में भी अहम भूमिका निभाते थे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें