
Varanasi News: शिवम श्रीवास्तव की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शिक्षक की आत्महत्या की घटना सुर्खियों में छाई है। शिक्षक को प्यार में धोखा मिला तो उसने पहले हाथ की नस काटी फिर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला को खत्म कर दिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस मामले में पत्नी समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
…खुशबू तुमने प्यार में धोखा दिया
पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में शिवम ने लिखा है कि मम्मी-पापा सॉरी। दोस्तों मेरे मम्मी-पापा का ख्याल रखना। खुशबू के बारे में लिखा कि तुमसे प्यार करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। प्यार में धोखा दिया। मैंने कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी। बहुत ही गलत निर्णय था तुमसे सात फेरा लेना।
