देशभर में भक्ति का स्वरूप बदल रहा है। युवा पीढ़ी अब भक्ति को नए, ऊर्जावान अंदाज में अपनाने लगी है। मेट्रो शहरों में लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग, जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और तकनीक के साथ प्रस्तुत की जाती है। इसी उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए 28 फरवरी को अमर उजाला अनोखे आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती की प्रस्तुति शिवोहम को लेकर आ रहा है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय होने वाली इस आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां भजनों की गूंज हर मन को गहराई से छू जाएगी।

Trending Videos


शिवोहम कोई साधारण संगीत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का विराट उत्सव है। यह आयोजन कानपुर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। आयोजन में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी मानो स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकल पड़े हों। इसमें आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेंगा। एआई के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंगों का साक्षात्कार संभव होगा। इस आयोजन के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं इसलिए अभी बुक कर इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *