SBSP chief Om Prakash Rajbhar says Shivpal Singh yadav will come with us.

ओम प्रकाश राजभर व शिवपाल सिंह यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव हमारे साथ (एनडीए में) आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी बड़ा उलटफेर होगा।

राजभर ने कहा कि इस संबंध में अंदरखाने बातचीत चल रही है। लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल पाला बदल लेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे (शिवपाल सिंह यादव) भाजपा में शामिल होने की बात कही थी जिस पर शिवपाल ने भी उन्हें आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़ें – जल्द तय होगा यूपी में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला, सपा को मिलेंगी इतनी सीट, 15 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस!

ये भी पढ़ें – विश्व चैंपियन मैरीकॉम बोलीं- अपनी सोच में बदलाव लाएं महिलाएं, पति कमाता है, इससे संतुष्ट न हों

राजभर ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में शिवपाल सपा को जिताने के लिए नहीं भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। यह मेरा ही दबाव है कि एसी में बैठकर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव आज उपचुनाव में जीत के लिए गांव-गांव भटक रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *